निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' साल 2026 की सबसे मोस्ट अवेटिड फिल्मों में गिनी जा रही है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म को लेकर अब एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, अब दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए हैं।
जानकारी के अनुसार, अनुपम खेर फिल्म में जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे। लंबे समय से इस किरदार के लिए अमिताभ बच्चन का नाम चर्चा में था, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। जटायु और रावण के बीच का युद्ध फिल्म के सबसे भावनात्मक सीन्स में से एक होगा, जिसे अनुपम खेर आवाज देंगे।