राष्ट्रीय जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिले में कवायद तेज हो गई है। जनगणना के तहत तैयार होने वाली जिला जनगणना हस्त पुस्तिका के लिए जिले के सभी 1538 राजस्व गांवों की आधारभूत संरचनाओं का डिजिटल डेटा तैयार किया जाएगा।
इसके लिए जिला प्रशासन ने पांच सौ से अधिक क्षेत्र सह ग्राम अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इनमें राजस्व कर्मियों के अलावा अन्य विभागों के कर्मियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ग्राम अधिकारी एक से 30 अगस्त तक अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर गांवों में उपलब्ध सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं की जानकारी जुटाएंगे।