झज्जर के गांव मुनीमपुर में जहरीले कुएं में दम घुटने से चार युवकों की मौत के मामले ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। मृतकों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए ग्रामीण गांव में महापंचायत कर रहे हैं, जिसमें मुनीमपुर सहित आसपास के तीन गांवों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
महापंचायत में जिला उपायुक्त, कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स, स्थानीय भाजपा नेता तथा जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि फिलहाल ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।