नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की कीर्ति नगर थाना पुलिस ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड और इससे जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, अवैध जुआ और साइबर आधारित सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कीर्ति नगर थाना पुलिस को 16 जुलाई को सूचना मिली थी कि एन-ब्लॉक स्थित एक मकान से भारत-इंग्लैंड क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कराई जा रही है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर महावीर सिंह और एसीपी जय प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई, जिसने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पांच लोगों को कथित रूप से ऑनलाइन सट्टेबाजी करते हुए पकड़ा। पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही आरोपी अपने मोबाइल फोन और लैपटॉप बंद कर डिजिटल साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें तुरंत काबू कर लिया। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में लाइव ऑनलाइन सट्टेबाजी संचालित होने के साक्ष्य मिले। शुरुआती जांच में लाखों रुपये के संदिग्ध अवैध लेन-देन का भी पता चला है।
इस संबंध में कीर्ति नगर थाने में दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट, 1955 की धारा 3, 4 और 5 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों की ऑनलाइन सट्टेबाजी में संलिप्तता सामने आई है।
National
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली : भारत-इंग्लैंड मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
संबंधित खबरें
National
ब्रेकिंग
भारत की समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार! 3,500 KM तक मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल पर DRDO की नजर
Hypersonic Missile: भारत अपने डिफेंस सिस्टम को मॉडर्न वॉरफेयर के लिहाज से अपग्रेड कर रहा है. आर्मी,...
National
ब्रेकिंग
कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट
कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD...
National
ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश से क्या कहा , जिसकी हो रही है चर्चा ?
रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। भाई-बहन के इस पावन त्योहार पर प्रधान...
National
ब्रेकिंग
मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्लामाबाद?
मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्...