BREAKING NEWS
भारत की समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार! 3,500 KM तक मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल पर DRDO की नजर कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट TOXIC : बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद लड़खड़ाई 'टॉक्सिक', जानें यश की फिल्म की दूसरे दिन की कमाई Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पटना में अलग ही जलवा! 9.5 लाख में बिकी सोने-हीरे के ब्रेसलेट वाली राखी रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश से क्या कहा , जिसकी हो रही है चर्चा ? जिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS समिट में होगा कुछ बड़ा, भारत-चीन संबंधों पर नजर मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्लामाबाद? पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
WA f 𝕏
होमCrimeतीन साल से फरार वांछित आरोपी नोएडा से गिरफ्तार, वा...
Crime ब्रेकिंग न्यूज़

तीन साल से फरार वांछित आरोपी नोएडा से गिरफ्तार, वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य निकला

तीन साल से फरार वांछित आरोपी नोएडा से गिरफ्तार, वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य निकला

नोएडा । गौतमबुद्ध नगर पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। सेक्टर-58 थाने की पुलिस ने करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, धोखाधड़ी, जालसाजी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को सेक्टर-58 की पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे इंसाफ पुत्र खुर्शीद को सूरजपुर घंटा चौक स्थित टेम्पो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिछले करीब तीन वर्षों से फरार चल रहा था और लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंसाफ पुत्र खुर्शीद, निवासी गांव लाड़लाका, थाना जुरहरा, जिला ढींग (राजस्थान), उम्र लगभग 27 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह वाहन चोरी करने वाले संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है। यह गिरोह विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी कर उन्हें ठिकाने लगाने का काम करता था।

संबंधित खबरें