सीजेपी ने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट में लिखा, "अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और गीतांजलि मैम (सोनम सर की पत्नी) अभी भी जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं."
"वे अभी केरल हाउस के सामने हैं. यह शांतिपूर्ण विरोध ख़त्म नहीं हो रहा है."
इससे पहले सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया था कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ले गई है, जिसे दिल्ली पुलिस ने ख़ारिज किया था.