भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में पंजाब के किसानों ने मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर के नेतृत्व में 'देश बचाओ मोर्चा' के बैनर तले सैकड़ों किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जुटे।
प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शंभू बॉर्डर और आसपास के क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है। सीमा पर कंक्रीट बैरिकेड, भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। वहीं, दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे पर भी ट्रकों और ट्रालों की मदद से आवाजाही रोक दी गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।