BREAKING NEWS
भारत की समुद्री ताकत को मिलेगी नई धार! 3,500 KM तक मार करने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल पर DRDO की नजर कल का मौसम 29 अगस्त: 10 घंटे के भीतर 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 85 की स्पीड से हवा; IMD का अपडेट TOXIC : बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के बाद लड़खड़ाई 'टॉक्सिक', जानें यश की फिल्म की दूसरे दिन की कमाई Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पटना में अलग ही जलवा! 9.5 लाख में बिकी सोने-हीरे के ब्रेसलेट वाली राखी रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश से क्या कहा , जिसकी हो रही है चर्चा ? जिनपिंग 400 अधिकारियों के साथ आएंगे भारत? BRICS समिट में होगा कुछ बड़ा, भारत-चीन संबंधों पर नजर मक्का समझौते के बाद पाकिस्तान की खतरनाक तैयारी! तुर्की के मिलिट्री विमान बार-बार क्यों पहुंच रहे इस्लामाबाद? पानी की कमी से बेहाल ब्रिटेन, अब मुस्लिमों से बोला- वजू में पानी बर्बाद मत करो, चावल भी सिर्फ 2 बार धुलो
ट्रेंडिंग राम मंदिर PM मोदी क्रिकेट बॉलीवुड मानसून सेंसेक्स कुंभ मेला वाराणसी भाजपा कांग्रेस
WA f 𝕏
होमEntertainment'महाकाली' टीजर: अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य...
Entertainment

'महाकाली' टीजर: अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य अवतार, आख‍िरी 2:42 सेकेंड देख यूजर्स के खड़े हो गए रोंगटे

'महाकाली' टीजर: अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य अवतार, आख‍िरी 2:42 सेकेंड देख यूजर्स के खड़े हो गए रोंगटे — पूरी खबर और ताज़ा अपडेट यहाँ पढ़ें।

'महाकाली' टीजर: अक्षय खन्ना का खौफनाक शुक्राचार्य अवतार, आख‍िरी 2:42 सेकेंड देख यूजर्स के खड़े हो गए रोंगटे

अक्षय खन्‍ना की फिल्‍म 'महाकाली' का खौफनाक टीजर रिलीज हो गया है। 'धुरंधर' की रिलीज के बाद से ही अक्षय खन्‍ना को बड़े पर्दे पर असुरों के महागुरु शुक्राचार्य के अवतार में देखने के लिए फैंस उत्‍साहित हैं। कहना होगा कि 2 मिनट 53 सेकेंड के इस टीजर में अक्षय खन्‍ना ने मजमा लूट लिया है। 'हनु-मैन' फेम प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्‍म 'महाकाली' में वह शुक्राचार्य के रोल में जबरदस्‍त लग रहे हैं। इस पहली झलक में जहां वह भगवान विष्‍णु पर असुरों को धोखा देने का आरोप लगाते हैं, वहीं ऐलान करते हैं कि अगले 14 दिनों में मानवजाति का सर्वनाश होगा और असुरों का विजयघोष गूंजेगा। पूरे टीजर में जहां अक्षय खन्‍ना छाए हुए हैं, वहीं आख‍िरी कुछ सेकेंड में भूमि शेट्टी का 'महाकाली' अवतार रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

मेकर्स ने सोमवार को 'महाकाली' की पहली झलक दिखाने के साथ ही फिल्‍म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। 'महाकाली’ अगले साल 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यहां देखें, 'महाकाली' का टीजर वीडियो

https://youtu.be/fJ9dmfWRzlM

'महाकाली' की यह पहली झलक, धर्म और अधर्म के बीच होने वाले एक ऐसे महायुद्ध की ओर इशारा कर रही है, जो सिर्फ अच्छाई और बुराई की लड़ाई तक सीमित नहीं है। यह असुरों के शक्तिशाली गुरु शुक्राचार्य के नेतृत्व में शुरू होने वाला वह संघर्ष है, जो पूरी दुनिया के भविष्य का फैसला करेगा। करीब 3 मिनट का यह टीजर युद्ध की भयावह आहट और रहस्यमयी माहौल के बीच अक्षय खन्‍ना के शुक्राचार्य अवतार के लिए देखने लायक है।

शुक्राचार्य ने विष्‍णु पर लगाए धोखा देने के आरोप

टीजर की शुरुआत एक पांव पर खड़े होकर तपस्‍या कर रहे असुरों के महागुरु शुक्राचार्य से होती है। वह सवालिया अंदाज में कहते हैं, 'समुद्र मंथन के समय देवों और असुरों के समान श्रमदान करने के पश्‍चात, विष्णु ने केवल देवों को अमृत प्रदान किया, ये धर्म है या अधर्म? इंद्र के सिंहासन के अध‍िकार हमसे छीन लिया गया, ये धर्म है या अधर्म? समस्‍त असुर जाति को पाताल लोक में धकेलकर, 14 लोकों के द्वार बंद कर दिए गए, ये धर्म है या अधर्म?'

14 दिनों में असुरों के विजयघोष का ऐलान

टीजर में आगे हुंकार भरते हुए शुक्राचार्य ऐलान करते हैं, 'केवल 14 दिनों में असुरों का विजयघोष हमारे कानों में गूंज उठेगा, सदैव के लिए असुरगन मुक्‍त हो जाएंगे! रक्तबीज... मानवजाति का सर्वनाश कर दो।' कहना होगा कि इस पहली झलक में अक्षय खन्ना ने शुक्राचार्य के किरदार में खौफनाक और दमदार अंदाज से दिल जीत लिया है। फैंस भी उनके मुरीद हो रहे हैं।

टीजर के आख‍िरी सेकेंड्स में महाकाली का रोंगटे खड़े कर देने वाला रूप
हालांकि, टीजर के आख‍िरी सेकेंड्स में महाकाली के रोल में भूमि शेट्टी की झलक भी रोंगटे खड़े कर देती है, जहां वह एक बच्‍ची को गोद में लिए स्‍तनपान करवा रही हैं।


यूजर्स बोले- अक्षय खन्‍ना दिन ब दिन निखरते जा रहे
एक यूजर ने लिखा है इस फर्स्‍ट लुक वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'अक्षय खन्‍ना दिन ब दिन निखरते जा रहे हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है, 'यह रोंगटे खड़े कर देने वाला है।' एक यूजर ने भूमि शेट्टी वाले सीन के लिए लिखा है, '2:42 इस सीन को देखकर रोंगटे खड़े हो गए! अक्षय खन्ना, प्रशांत वर्मा और महाकाली मूवी को मेरा पूरा सपोर्ट है।'

'प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स' की दूसरी फिल्‍म है 'महाकाली'
जानकारी के लिए बता दें कि राइटर-डायरेक्‍टर प्रशांत वर्मा ने प्राचीन भारतीय पौराण‍िक कथाओं पर 'प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स' (PVCU) नाम से एक सुपरहीरो फ्रैंचाइजी की शुरुआत की है। इसकी पहली फिल्‍म साल 2024 में आई 'हनु-मैन' थी, जो ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हुई। अब वह 2027 में 'महाकाली' लेकर आ रहे हैं। इसे पूजा अपर्णा कोल्लुरु ने डायरेक्ट किया है, जबकि कहानी प्रशांत वर्मा ने ही लिखी है। आगे वह इसी फ्रैंचाइजी में 'अधीरा' और 'हनु-मैन' का सीक्‍वल 'जय हनुमान' भी लेकर आएंगे।


प्रोड्यूसर रिवाज दुग्‍गल बोले- यह सिर्फ एक शुरुआत है
'महाकाली' के निर्माता रिवाज दुग्गल कहते हैं, 'यह एक ऐसी दुनिया की कहानी है, जिसकी जड़ें हमारी भारतीय इतिहास में गहराई से जुड़ी हैं। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि इसे आज के दर्शकों के लिए उस स्तर के भव्य और सिनेमाई अंदाज में पेश किया जाए, जिसके वे हकदार हैं। इस झलक के जरिए हम दर्शकों को उस दुनिया की पहली झलक दे रहे हैं, जिसकी हमने कल्पना की है। अक्षय खन्ना द्वारा शुक्राचार्य का किरदार निभाना कहानी में जबरदस्त गहराई लेकर आता है। हम दर्शकों को उस बड़े महायुद्ध का अनुभव कराने के लिए बेहद उत्साहित हैं, जिसकी शुरुआत ‘महाकाली’ से होती है। यह सिर्फ एक शुरुआत है, एक बहुत बड़ी सिनेमाई यात्रा अभी बाकी है।'


'महाकाली' रिलीज डेट और कास्‍ट
आरके दुग्गल द्वारा प्रस्तुत और आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले रिवाज रमेश दुग्गल द्वारा निर्मित ‘महाकाली’ का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लूरु ने किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना के साथ भूमि शेट्टी, श्रिया रेड्डी, रोहित सराफ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘महाकाली’ 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

संबंधित खबरें