देश की राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा को देखते हुए 16 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। यात्रियों के लिए मेट्रो की आवाजाही बंद कर दी गई है।
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इसके तहत दिल्ली मेट्रो के 16 प्रमुख स्टेशन अगले निर्देश तक यात्रियों के लिए बंद कर दिए गए हैं।